अपनी वाणी दान करें: CV Project
यह एप्प आपको Common Voice में अपने स्मार्टफोन से योगदान करने की सुविधा देता है।
Saverio MorelliAPK संस्करण
APK फ़ाइलें मूल रिपॉज़िटरी से मिलती हैं।
कोई मेल खाने वाला संस्करण नहीं
SHA-256 चेकसम
8abb3527b797798f4a02012e9b134682b467b5ca61d8bba53ab31aa502dc1998
SHA-256 चेकसम
b985fd95c48cf71ec82361820229e628dbd90fb198f21f913326c30c5e1c0a08
SHA-256 चेकसम
d15c9437ce5b8da0a3df9ff5bfdc17c4332722bf91a83790f713ca64eee4755e
स्क्रीनशॉट
इस ऐप के बारे में
ये Common Voice की आधिकारिक एप्प नहीं है। इसे Saverio Morelli ने बनाया है। विशेषताएं: - यूजर इंटरफेस (UI) सहज, सुन्दर व आधुनिक है - अपने Common Voice खाते में लॉगिन करें - क्लिपें सत्यापित करें - वाक्यों को रिकॉर्ड करें - अनुचित वाक्यों/क्लिपों को रिपोर्ट करें - यह एप्प कई भाषाओं में उपलब्ध है - ऑफलाइन मोड (इन्टरनेट से कनेक्ट न होने पर भी योगदान कर सकते हैं) - Common Voice के आँकड़े (चुनी हुई भाषा के) - शीर्ष योगदानकर्त्ता (चुनी हुई भाषा के) - एप्प के आँकड़े (अनाम) - ऑनलाइन वाणियाँ (चुनी हुई भाषा की) - गहरी थीम उपलब्ध है - दैनिक लक्ष्य - इशारे - अपनी रिकोर्डिंगों को फोन में सेव कर सकते हैं बहुत सारी अन्य विशेषताएं - एप्प को सेटिंग में पूरी तरह से स्वानुकूलित किया जा सकता है Telegram ग्रुप से जुड़ें: (@common_voice_android) यहाँ पर आप एप्प के सभी आँकड़े देख सकते हैं: एप्प के आँकड़े यहाँ पर आप एप्प को प्रयोग करने के सभी आँकड़े देख सकते हैं: एप्प के प्रयोग के आँकड़े इस एप्प के बारे में GitHub पर ज्यादा जानें: GitHub पर CV Project Common Voice प्रोजेक्ट क्या है? Common Voice Mozilla का लोगों के बात करने के वास्तविक ढंग को मशीनों को सिखाने का उपक्रम है। वाणी नैसर्गिक व मानवीय होती है। इसीलिए हम अपनी मशीनों के लिए वाणी की बेहतर तकनीक बनाने के लिए अग्रसर हैं। लेकिन ऐसी तकनीक बनाने के लिए, डेवलेपरों को अत्यधिक मात्रा में वाणी का डाटा चाहिए। बड़ी कम्पनिओं के द्वारा प्रयोग में लाया जाने वाला डाटा आम लोगों की पहुँच से बाहर है। हमें लगता है की ये नवोन्मेष का गाला घोंटना है। इसीलिए हमने Common Voice शुरू किया है, ऐसा प्रोजेक्ट जिससे सभी को वाणी पहचान की तकनीक सुलभ हो सके। एक ओपन-सोर्स वाणी का डाटाबेस बनाने के लिए आप अपनी वाणी दान कर सकते है ताकि कोई भी डिवाइसों व वेब के लिए नवोन्मेषी एप्प बना सके। वाक्यों को पढ़े ताकि उससे मशीनें मनुष्य के बोलने का ढंग सीख सकें। गुणवत्ता सुधारने के लिए अन्य योगदानकर्त्ताओं के कार्य को सत्यापित करें। ये इतना आसान है! You can find more details on the official website https://commonvoice.mozilla.org आपको मोबाइल पर वेबसाइट के जगह एप्प क्यों इस्तेमाल क्यों करनी चाहिए? इस एप्प को विशेष रूप से स्मार्टफोन के लिए ही बनाया गया। इसमें ऐसी कई विशेषताएं हैं जो कि वेबसाइट में नहीं हैं, जैसे की गहरी थीम, ऑफलाइन मोड, अनुकूलन, इशारे आदि। एप्प वेबसाइट से ज्यादा हल्की है, क्योंकि इसमें फालतू के एनिमेशन नहीं हैं (एप्प के एनिमेशनों को सेटिंग में बंद किया जा सकता है)। इसके अलावा, वेबसाइट में बहुत सारी कमियाँ है, खासकर मोबाइल संस्करण में, जिससे कार्य ठीक से नहीं हो पाता है।





